प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘मिसाइल मेन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया।
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी 88 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने 21वीं सदी के सक्षम और समर्थ भारत का सपना देखा और इस दिशा में अपना विशिष्ट योगदान दिया।’’
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने 21वीं सदी के सक्षम और समर्थ भारत का सपना देखा और इस दिशा में अपना विशिष्ट योगदान दिया। उनका आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2019
India salutes Dr. APJ Abdul Kalam Ji on his Jayanti. pic.twitter.com/PPgPrkqQRG
उन्होंने कहा, ‘‘उनका आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारत डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर सलाम करता है ।’’
गौरतलब है कि 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेरम में जन्मे कलाम देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम और मिसाइल विकास प्रयासों में शामिल रहे थे, जिससे उन्हें ‘भारत के मिसाइल मैन‘ के रूप में जाना जाता है। वे देश के राष्ट्रपति भी रहे।
बेहद सहज और सरल दिखाई देने वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।
| Tweet |