गंदेरबल में दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Last Updated 14 Oct 2019 03:15:39 PM IST
जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया है।
![]() गंदेरबल में दो आतंकवादी गिरफ्तार |
सुरक्षाबलों द्वारा गिरफ्तार दोनो आतंकवादियों के पास हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुए है। सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के पास से दो ए के राइफलें, चार मैगजीन और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकवादी जम्मू के राजौरी क्षेत्र से हैं।
सुरक्षाबलों ने गत माह गंदेरबल जिले में एक मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
| Tweet![]() |