अयोध्या: विहिप को नहीं मिली विवादित परिसर में दीपोत्सव की मंजूरी

Last Updated 14 Oct 2019 03:10:48 PM IST

विश्व हिन्दू परिषद को अयोध्या के विवादित परिसर में दीपावली के समय दीपोत्सव की मंजूरी जिला प्रशासन ने नहीं दी है।


(फाइल फोटो)

अयोध्या के मंडलायुक्त और रामजन्मभूमि परिसर के रिसीवर मनोज मिश्र ने आज सोमवार को यहां कहा कि विवादित परिसर में किसी भी तरह के कार्यक्रम की मंजूरी नहीं दी जा सकती इसलिये विहिप के दीपोत्सव के कार्यक्रम का नामंजूर कर दिया गया है।

विहिप ने अयोध्या के विवादित जमीन का जल्द फैसला आने के मद्देनजर विवादित परिसर में दीपोत्सव मनाने की मंजूरी मांगी थी।

संविधान पीठ अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि तीन पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच बराबर-बराबर बांटने का आदेश देने संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सितंबर, 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई कर रही है।

संविधान पीठ दशहरा अवकाश के बाद सोमवार को 38वें दिन इस प्रकरण पर सुनवाई कर रही है, जो 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

वार्ता
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment