भारत को मिला पहला ऐतिहासिक रफाल विमान
भारत को आज पहला राफेल लड़ाकू विमान मिल गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके परंपरानुसार शस्त्र पूजा की।
![]() रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परंपरानुसार राफेल पूजा की |
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान पर ऊं लिखा और विमान में रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने विमान पर नारियल, फूल आदि चढ़ाये और विमान के टायरों के नीचे नीबू भी रखे।
रक्षा मंत्री ने विमान बनाने वाली दासों कंपनी का दौरा भी किया।
इस अवसर पर फ्रांस और भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
श्री सिंह ने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और भारतीय सेना के इतिहास में मील का पत्थर है यह समारोह भारत और फ्रांस के बीच सामरिक साझेदारी के महत्व को रेखंकित करता है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सम्बन्ध और मजबूत हुए है। इससे पहले श्री सिंह ने फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात की।
राफेल विमान पर 300 किलोमीटर मारक क्षमता वाली स्कैल्प और मिटियोर मिसाइल तैनात की जा सकती हैं। परमाणु बम लेने जाने की भी क्षमता इस विमान में है।
| Tweet![]() |