मायावती के पूर्व सचिव की 230 करोड़ रुपए की ‘बेनामी’ संपत्ति जब्त

Last Updated 25 Sep 2019 05:36:45 AM IST

आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नेतराम की 230 करोड़ की ‘बेनामी’ संपत्ति जब्त की है।


उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (file photo)

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने दिल्ली, नोएडा, कोलकाता और मुंबई में कुल 19 अचल संपत्ति जब्त की है।
बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध कानून 1988 की धारा 24 (तीन) के तहत विभाग की दिल्ली जांच इकाई ने नेतराम के खिलाफ जब्ती का अस्थाई आदेश जारी किया है।

जब्त की गई संपत्ति वाणिज्यिक और रिहाइशी दोनों तरह की हैं। जांच से पता चला है कि पूर्व अधिकारी ने अपने करीबी रिश्तेदारों के नाम का इस्तेमाल करते हुए अपने करीबी सहयोगियों की मदद से उनके नियंत्रण वाली विभिन्न जटिल कंपनियों के जरिए विभिन्न बेनामी संपत्ति में अपनी ‘अघोषित नकदी’ का निवेश किया था।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment