मेरी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: ममता बनर्जी

Last Updated 14 Sep 2019 01:56:20 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में किसानों के कल्याण और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

बनर्जी ने उस दिन को याद किया जब तीन साल पहले सिंगुर में किसानों को उनकी जमीन के कागजात वापस कराये गये जिसका वाममोर्चा सरकार ने टाटा नैनो की फैक्ट्री लगाने के लिए अधिग्रहण किया था। ममता ने उस दिन को ऐतिहासिक बताया जब किसानों को जमीन वापस दिलायी।      

ममता ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आज उस ऐतिहासिक दिन की तीसरी वर्षगांठ है जब हमारी सरकार ने सिंगुर में जबरन हथिया ली गई किसानों की जमीन के पर्चे (कागजात) उन्हें वापस दिलवाए। हम किसानों के कल्याण और उद्योगों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और इस अवसर पर मैं मां, माटी मानुष को प्रणाम करती हूं।’’  

  

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने 2016 में आज के दिन 9,117 किसानों की जमीन के पर्चे उन्हें वापस दिलवाए थे। इसके अलावा 806 लोगों को चेक भी दिए थे। टाटा द्वारा 2006 में सिंगुर में नैनो कार की फैक्ट्री लगाने के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ ममता ने व्यापक स्तर पर आंदोलन का नेतृत्व किया था।

भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment