पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गरमागरम बहस

Last Updated 12 Sep 2019 10:21:47 AM IST

पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग त्सो झील के नजदीक बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच गरमागरम बहस हुई।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलाके में भारतीय सैनिकों की गश्त पर चीन के सैनिकों ने आपत्ति जताई जिसके बाद यह बहस हुई।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस घटना का कारण भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रणरेखा को लेकर भिन्न-भिन्न नजरिया है।

हालांकि इस मसले को बुधवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान सुलझा लिया गया।

 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment