मुंबई में जानलेवा बारिश, 2 BMC कर्मियों की मौत

Last Updated 05 Sep 2019 09:52:49 AM IST

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो कर्मियों की पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में भारी बारिश के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई।


मुंबई बारिश (फाइल फोटो)

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम को सिद्धार्थ नगर में हुई इस घटना में मारे गए कर्मियों की पहचान विजयेन्द्र सरदार बागड़ी (36) और जगदीश परमार (54) के तौर पर हुई है।     

उनके अनुसार, विजयेन्द्र और जगदीश दोनों ही बीएमसी के पी/एस वार्ड के कर्मचारी थे। लगता है कि भारी बारिश में ड्यूटी पर तैनात दोनों कर्मी पानी में डूब गए थे।     

अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।     

उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment