मनमोहन राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Last Updated 19 Aug 2019 07:34:48 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा में संख्याबल कम होने के कारण अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।




पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. जोशी ने उन्हें बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा में संख्याबल कम होने के कारण अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, लिहाजा मनमोहन सिंह को सोमवार को नामांकन वापसी के निर्धारित समय के बाद निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

मुख्य सचेतक महेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से निर्वाचन प्रमाण पत्र स्वीकार किया।

यह सीट भाजपा सांसद मदन लाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई थी।

गहलोत ने एक ट्वीट में कहा, "मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वासित होने पर बधाई देता हूं। डॉ. सिंह का चुनाव पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उनके अथाह ज्ञान और मूल्यवान अनुभव से राजस्थान के लोगों को बहुत फायदा होगा।"



इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने ट्वीट किया, "विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बहुत-बहुत बधाई।"

मनमोहन सिंह के निर्वाचित होने के साथ ही राज्य से अब कांग्रेस के पास एक सांसद हो गया है। इसके पहले अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

आईएएनएस
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment