कश्मीर से चरणबद्ध तरीके से हटेंगे प्रतिबंध: मुख्य सचिव
जम्मू-कश्मीर में लगाए गए प्रतिबंध शुक्रवार रात से चरणबद्ध तरीके से हटाए जाएंगे। ये प्रतिबंध अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद लगाए गए थे। राज्य के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम |
उन्होंने मीडिया से कहा कि सप्ताहांत के बाद कश्मीर घाटी के सभी स्कूलों फिर से खुलेंगे, जबकि सरकारी कार्यालयों में शुक्रवार को कामकाज सामान्य ढंग से हुआ।
अधिकारी ने कहा कि दूरसंचार लिंक धीरे-धीरे बहाल होंगे।
उन्होंने कहा कि सीमा पार से आने वाले आक्रामक बयानों के मद्देनजर 14 और 15 अगस्त को कुछ प्रतिबंध जरूरी थे।
सुब्रमण्यम ने कहा कि प्रशासन कश्मीर में एहतियातन हिरासत की समीक्षा कर रहा है। संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद के बाद से बड़ी संख्या में राजनेताओं को हिरासत में लिया जा चुका है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने रेखांकित किया कि इस अवधि में किसी की जान नहीं गई।
| Tweet |