उन्नाव मामला: प्रियंका बोलीं- पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी

Last Updated 31 Jul 2019 04:19:03 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी उन्नाव की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ेगी।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

प्रियंका ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं तथा भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।’’        

 

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment