जम्मू कश्मीर: पाकिस्तानी ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
Last Updated 29 Jul 2019 04:24:32 PM IST
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सोमवार को पाकिस्तानी सनिकों द्वारा बगैर किसी उकसावे के गोलाबारी और गोलीबारी किए जाने के बाद भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई है।
![]() प्रतिकात्मक फोटो |
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "अपराह्न लगभग 12.45 बजे पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर पुंछ जिले में शाहपुर सेक्टर में एलओसी पर गोलीबारी और मोर्टार से हमले कर दिए।"
उन्होंने कहा, "(भारतीय) सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।"
रविवार को भी इसी सेक्टर में दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई थी।
रविवार को पाकिस्तान द्वारा भारत में शाहपुर और सौजियान में सैन्य तथा रिहायशी इलाकों पर हमला करने पर नौ दिन के एक शिशु की मौत हो गई थी और दो नागरिक घायल हो गए थे।
| Tweet![]() |