विधानसभा चुनाव से पहले NCP को बड़ा झटका, सचिन अहीर ने थामा शिवसेना का दामन

Last Updated 25 Jul 2019 12:57:59 PM IST

महाराष्ट्र विधानसभा के इस साल होने वाले चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का क्रम शुरू हो गया है और गुरुवार को शरद पवार की राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को उस समय तगड़ा झटका लगा जब पार्टी के मुंबई इकाई अध्यक्ष सचिन अहीर ने शिवसेना का दामन थाम लिया।


मुंबई राकांपा अध्यक्ष सचिन अहीर ने थामा शिवसेना का दामन

अहीर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने का एलान किया। इस मौके पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

राज्य में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले अहीर के शिवसेना का दामन थामने को राकांपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

अहीर 2015 से राकांपा के मुंबई इकाई के प्रमुख थे। वह राकांपा के 1999 में गठन से ही पार्टी के साथ जुड़े थे।

अहीर महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा की गठबंधन वाली सरकार में मंत्री भी रहे थे। वह 1999 से 2009 तक मुंबई की शिवाडी विधानसभा सीट से विधायक रहे। परिसीमन के बाद वह वर्ली से विधायक चुने गए। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में वह शिवसेना के सुनील शिंदे से हार गए थे।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment