जम्मू कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्षविराम उल्लंघन

Last Updated 20 Jul 2019 12:52:21 PM IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघषर्विराम का उल्लंघन किया।


प्रतिकात्मक फोटो

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘करीब नौ बजे पाकिस्तान ने मेंढर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी और मोर्टार दागने लगा।’’

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।     

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक सीमापार से गोलाबारी जारी थी। गोलाबारी से सीमावर्ती लोगों में दहशत फैल गयी । उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।    

सीमापार से गोलाबारी ऐसे दिन हो रही है जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारतीय सेना के ऑपरेशन विजय के 20 साल पूरे होने पर कारगिल युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करने के लिए जम्मू कश्मीर आने वाले हैं।      

शनिवार को सिंह कठुआ जिले के उझ और सांबा जिले के बसंतर में सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाये गये दो पुलों को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। अधिकारियों के अनुसार उझ पुल एक किलोमीटर लंबा है और बसंतर पुल 617.4 मीटर लंबा है।      

ऑपरेशन विजय 1999 में कारगिल की चोटियों से पाकिस्तान के घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए भारतीय सेना द्वारा छेड़ी गयी सीमित लड़ाई थी। 
 

भाषा
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment