रामलाल की घर वापसी वी सतीश भाजपा के नए संगठन महामंत्री!

Last Updated 14 Jul 2019 03:05:09 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के संगठन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल को इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है।


रामलाल की घर वापसी वी सतीश भाजपा के नए संगठन महामंत्री!

आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसएस सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। रामलाल भाजपा में संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। चर्चा है कि वी सतीश को भाजपा में संगठन महामंत्री बनाया जा सकता है। वी सतीश अभी भाजपा में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री हैं।

भाजपा में एक प्रमुख रणनीतिकार के रूप में रामलाल संघ एवं पार्टी के बीच की कड़ी थे। उन्हें भाजपा की हर बड़ी बैठक में देखा जाता था। इसके अलावा आरएसएस में गोपाल आर्य को पर्यावरण गतिविधियों का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment