ITBP ने जारी किया नंदा देवी पर्वतारोहियों के ‘आखिरी पलों’ का Video

Last Updated 09 Jul 2019 10:16:31 AM IST

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया है जो उत्तराखंड में नंदा देवी पूर्वी चोटी के रास्ते में जान गंवाने वाले आठ पर्वतारोहियों के ‘आखिरी पलों’ को दिखाता है।


एक मिनट 55 सेकेंड का यह वीडियो एक पर्वतारोही के हेलमेट में लगे कैमरे से शूट हुआ है।

यह वीडियो मई के अंत में उस समय का है जब पर्वतारोहियों का यह समूह नंदा देवी पूर्वी चोटी की 7434 मीटर की ऊंचाई पूरा करने वाला था।     

इन पर्वतारोहियों को फिसलन भरी बर्फ की चादर पर कतार में खड़ा देखा जा सकता है। इसी के जरिए उन्हें चोटी पर जाना था।     

यह वीडियो एक धमाके की आवाज के साथ खत्म होता है।

आईटीबीपी के अधिकारियों का इस आवाज़ के बारे में कहना है कि यह हिमस्खलन या बर्फ के तूफान की ध्वनि हो सकती है, जिसने उनकी जान ले ली।     

यह पर्वतारोही 25 मई को लापता हो गए थे और तीन जुलाई को आईटीबीपी के कर्मी आठ शवों को नीचे लेकर आए थे। 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment