प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

Last Updated 19 Jun 2019 09:37:36 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।’’         

लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिली।          

राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था। 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment