ओम बिड़ला हो सकते हैं अगले लोकसभा अध्यक्ष

Last Updated 18 Jun 2019 10:26:48 AM IST

भाजपा के दो बार के सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए राजग के प्रत्याशी होंगे।


भाजपा सांसद ओम बिड़ला

सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।         

राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले बिड़ला नामित होने पर आसानी से अध्यक्ष बन जाएंगे क्योंकि सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है। अगर आवश्यक हुआ तो इस पद के लिए चुनाव बुधवार को कराया जा सकता है।         

विपक्ष ने अभी इस पद के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि मंगलवार नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।         

बिड़ला (57) राजस्थान से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं।         

अगर वह निर्वाचित हो गए तो लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन का स्थान लेंगे।         

आमतौर पर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठता क्रम पर विचार किया जाता है लेकिन ऐसे भी मौके रहे हैं जब एक बार और दो बार के निर्वाचित सांसद अध्यक्ष बने हैं।     

मनोहर जोशी को 2002 में लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था और तब वह पहली बार ही सांसद बने थे।         

उन्होंने दो बार के सांसद जीएमसी बालयोगी का स्थान लिया था जिनकी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment