नवीन पटनायक ने ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Last Updated 29 May 2019 11:45:38 AM IST

बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।


नवीन पटनायक ने ली ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटनायक को राज्यपाल गणोशी लाल ने यहां इडको प्रदर्शनी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।    

हाल ही में लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में संपन्न विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 112 सीटें जीती हैं।      

बीजद 2000 से ओडिशा में सत्ता में है।     

पहली बार नवीन पटनायक ने एक खुले सार्वजनिक मैदान में शपथ ली। साल 2000, 2004, 2009 और 2014 में उन्होंने राजभवन में शपथ ली थी।     

शपथ ग्रहण समारोह में नवीन पटनायक के बड़े भाई और उद्योगपति प्रेम पटनायक, बहन और जानी मानी लेखिका गीता मेहता और उद्योग जगत से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियां मौजूद थीं।     

बीजद के समर्थकों और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में हिस्सा लिया।

भाषा
भुवनेश्वर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment