CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, यूपी की हंसिका और करिश्मा ने किया टॉप

Last Updated 02 May 2019 01:11:50 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज आ गए, जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है।


(फाइल फोटो)

परिणाम बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध है और छात्र अपने प्रवेश पत्र आईडी के माध्यम से इसे देख सकते हैं।  

सीबीएसई की अध्यक्ष अनिता करवाल ने आज यह घोषणी की। सीबीएसई के इतिहास में पहली बार 28 दिन के भीतर नतीजे घोषित हुए जो एक रिकॉर्ड है।

अंतिम परीक्षा चार अप्रैल को खत्म हुई थी। इस बार 83.4 प्रतिशत नतीजे हुए। अनंतपुरम क्षेत्र 98.4 प्रतिशत के साथ टॉप पर है जबकि दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

लड़कियों के नतीजे 88.7 प्रतिशत रहे जो लड़कियों से नौ प्रतिशत अधिक रहे। लड़कों का प्रतिशत 79.4 रहा। केंद्रीय विद्यालय का परिणाम 98.54 प्रतिशत रहा। दिव्यांग छात्रों का प्रतिशत 83.29 प्रतिशत।

इस बार दो टॉपर हैं जो लड़कियां हैं जिन्हें 499-499 अंक मिले हैं। ये संयुक्त टॉपर है। इनके नाम हंसिका शुक्ला, डीपीएस, गाजियाबाद और करिश्मा अरोड़ा एस बी स्कूल मुजफ्फरनगर है।

दूसरे स्थान पर तीन लड़कियां है जिन्हें 498 अंक मिले है। तीसरे स्थान पर 18 लड़के हैं जिन्हें 497 अंक मिले हैं। इनमें 11 लड़कियां भी शामिल हैं।

दिव्यांगों में टॉप लावण्य बालकृष्ण है जो गुरुग्राम की हेरिटेज स्कूल से है। उसे 489 अंक मिले। दिव्यांगों में 34 छात्रों को 95 और उससे अधिक प्रतिशत अंक मिले। कुल 17 हजार 396 छात्रों को 95 और उससे अधिक प्रतिशत अंक मिले जबकि 94 हजार 299 छात्रों को 90 से अधिक प्रतिशत अंक मिले।

 

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment