सुषमा ने मुलायम से कहा रामपुर में द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है

Last Updated 15 Apr 2019 07:11:29 PM IST

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने जया प्रदा के खिलाफ आजम खान की कथित ‘‘अंडरवियर’’ वाली टिप्पणी पर पार्टी के संस्थापक मुलायमसिंह यादव की चुप्पी पर उनसे कहा कि महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण के वक्त ‘भीष्म पितामह’ की तरह चुप न रहें।


केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज

भाजपा की वरिष्ठ नेता ने सपा नेता खान की एक रैली में जया प्रदा का नाम लिये बिना की गई उस टिप्पणी के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के लोगों को उन्हें समझने में 17 साल का वक्त लग गया, लेकिन वह 17 दिनों में यह जान गए कि वह ‘‘खाकी अंडरवियर’’ पहनती हैं।          

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की कथित ‘‘अंडरवियर’’ वाली टिप्पणी पर पार्टी के संस्थापक मुलायमसिंह यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनसे कहा कि महाभारत में द्रौपदी के चीरहरण के वक्त ‘भीष्म पितामह’ की तरह चुप न रहें।          

खान की टिप्पणी का वीडियो टैग करते हुए स्वराज ने महाभारत के एक प्रसंग के संदर्भ में ट्वीट कर कहा, ‘‘मुलायम भाई-आप पितामह है समाजवादी पार्टी के। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिये। ’’

        

स्वराज ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को भी टैग किया जो कथित तौर पर रैली में मौजूद थे जब खान ने यह विवादास्पद टिप्पणी की। इसके अलावा स्वराज नें डिंपल यादव और अभिनेत्री जया बच्चन को भी अपने ट्वीट में टैग किया है जो सपा नेता हैं।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment