जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास की गोलाबारी
पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
![]() राजौरी में LoC पर भारी गोलाबारी (प्रतिकात्मक फोटो) |
रक्षा विभाग के पीआरओ ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंतण्ररेखा के पास सुबह लगभग सवा आठ बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।’’
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रही है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को पुंछ में स्वाजिन सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी की थी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान द्वारा लगातार किये जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुये भारतीय सेना ने पिछले मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पार सात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को नष्ट कर दिया था।
| Tweet![]() |