पंकजा मुंडे बोलीं, न मुख्यमंत्री बनना चाहती और न इस बारे में सोचती हूं

Last Updated 20 Mar 2019 10:54:57 AM IST

महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे का कहना है कि ना तो वह मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं और ना ही इसके बारे में सोचती हैं।


महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे (फाइल फोटो)

पंकजा मंगलवार को यहां बीबीसी मराठी समाचार सेवा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम ‘राष्ट्र महाराष्ट्र’ में बोल रही थीं।    

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह कई बार कहा है। मेरी मुख्यमंत्री बनने की आकांक्षा नहीं है और ना ही मैं इसके बारे में सोचती हूं।’’    

पंकजा ने उन आरोपों का भी खंडन किया जिसमें कहा गया था कि उन्हें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का साथ नहीं मिलता है। पंकजा ने दावा किया कि फडणवीस ने कभी भी उनके काम में हस्तक्षेप नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में मैं उनके साथ काम का आनंद ले रही हूं। हमारे बीच संवादहीनता का कोई सवाल ही नहीं है।’’    

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment