क्या राज ठाकरे हवाई हमले पर शक करके पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं: विनोद तावड़े

Last Updated 20 Mar 2019 09:55:14 AM IST

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेता विनोद तावड़े ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोला है।


मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फाइल फोटो)

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेता विनोद तावड़े ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए पूछा कि क्या वह 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा पड़ोसी देश में आतंकी शिविर पर किए गए हवाई हमले पर शक करके पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं।           

राज्य के शिक्षा मंत्री तावड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के लिए भी ठाकरे पर हमला बोला।            

तावड़े ने कहा, ‘‘ हवाई हमले के असर पर शक करके क्या राज ठाकरे पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं।’’

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment