प्रियंका के बिन्ध्याचल धाम में दर्शन के दौरान लगे मोदी-मोदी के नारे

Last Updated 19 Mar 2019 09:26:26 PM IST

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मिर्जापुर के बिन्ध्याचल धाम में दर्शन के दौरान उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी,जब मोदी मोदी के नारे लगने लगे।


प्रियंका गांधी वाड्रा के मिर्जापुर के बिन्ध्याचल धाम में दर्शन के दौरान

दोपहर करीब दो बजे जब प्रियंका गांधी विश्व प्रसिद्ध बिन्ध्याचल धाम में मां बिध्यवासिनी देवी के दरबार में मत्था टेकने पहुंची। उस समय दर्शनार्थीयो को रोक दिया गया था। बिन्ध्याचल धाम में मां बिध्यवासिनी देवी के दरबार में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने पर लगे मोदी-मोदी के नारे



उत्साहित कांग्रेसी नारे बाजी कर रहे थे और उसी समय भाजपा के लोग आमने-सामने आ गये और अचानक मोदी मोदी नारे लगाए जाने लगे। स्थिति असहज होता देख सुरक्षाकर्मी सजग हो गये। प्रियंका के मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद नारेबाजी पर विराम लगा।

वार्ता
मिर्जापुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment