फ्रांस मसूद अजहर की संपत्तियां करेगा जब्त

Last Updated 15 Mar 2019 03:05:50 PM IST

फ्रांस ने आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की संपत्तियां जब्त करने का निर्णय किया है और जोर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा से भारत के साथ रहा है।


जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर (फाइल फोटो)

फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिये नये सिरे से प्रयास किया था।      

फ्रांस ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया था जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित करने का प्रस्ताव किया गया था।     

हालांकि, चीन ने तकनीकी आपत्ति जताते हुए इस प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा दिया था।     

फ्रांस के यूरोप और विदेशी मामलों के मंत्रालय, फ्रांस के आर्थिक और वित्त मंत्रालय और आतंरिक मामलों के मंत्रालय के संयुक्त बयान में कहा गया है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में एक घातक हमला हुआ जिसमें भारतीय पुलिस बल के 40 लोगों ने जान गंवायी। जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है जिसे 2001 से ही संयुक्त राष्ट्र आतंकी संगठन घोषित करने का प्रयास कर रहा है।      

इसमें कहा गया है, ‘‘फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा से भारत के साथ रहा है और हमेशा रहेगा।’’
 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment