अपने पति के साथ खड़ी हूं: प्रियंका

Last Updated 06 Feb 2019 06:57:27 PM IST

रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि वह अपने पति के साथ खड़ी हैं।


रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

महासचिव नियुक्त होने के बाद पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंची प्रियंका ने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, "मैं अपने पति के साथ खड़ी हूं।" गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है।    

वाड्रा को अदालत ने पहले ही 16 फरवरी तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी है।    

उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार संभाला।    

उनके कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए तथा 'प्रियंका गांधीं जिंदाबाद' और प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है‘ के नारे लगाने लगे।     



इससे पहले पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला।    

हाल ही में प्रियंका को महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment