प. बंगाल में नहीं उतरने दिया योगी का हेलीकॉप्टर
Last Updated 04 Feb 2019 04:39:42 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिनाजपुर के जिला मजिस्ट्रेट के घर के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया।
![]() उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट और उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में ‘गणतंत्र बचाओ रैली’ को संबोधित करने वाले थे।
रैलियां क्रमश: दोपहर एक और तीन बजे होने वाली थी।
| Tweet![]() |