भाजपा का नया मुख्यालय दुनिया में किसी भी पार्टी कार्यालय से बडा : शाह

Last Updated 18 Feb 2018 06:51:27 PM IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि 1.70 लाख वर्ग फुट क्षेत्र के साथ भाजपा का नया मुख्यालय दुनिया में किसी भी राजनीतिक दल के कार्यालय से बडा है.


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के पूर्व प्रमुखों, केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में आज पार्टी के नये मुख्यालय का उद्घाटन किया.
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा का एक साल में देश के तकरीबन हर जिले में अपना कार्यालय होगा क्योंकि 2015 में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश में 694 जिलों में 635 में अपना एक कार्यालय बनाने का फैसला किया गया था.
 
मोदी ने 18 महीने में इमारत के निर्माण लिए शाह और उनकी टीम की सराहना की. भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा का नया मुख्यालय नवीन संचार तकनीक और विस्तृत सोशल मीडिया कार्यालय से लैस है.


 
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर सकते हैं. भाजपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने अध्ययन किया था और उन्हें पता चला कि 1.70 लाख वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्र में भाजपा का कार्यालय दुनिया में किसी भी पार्टी के कार्यालय से बडा है.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment