भारत के स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा गूगल का डूडल

Last Updated 15 Aug 2017 09:40:59 AM IST

भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर सर्च इंजन गूगल ने तिरंगे के रंग में रंगा डूडल बनाया.


तिरंगे के रंग में रंगा गूगल का डूडल

इस डूडल में भारतीय संसद को राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों केसरी, हरा और सफेद में रंगा दिखाया गया है. संसद के आगे दो मोर हैं और उनके बीच में मोर पंख की एक बेहद सुंदर आकृति बनी हुई है.
      
गूगल ने अपने बयान में कहा, संसद भवन इस दिन, इस अभियान और आजादी की जीत का प्रतीक है.       
      
इस डूडल को मुंबई की कलाकार सबिना कर्णिक ने डिजाइन किया है.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment