Coconut oil for stretch marks: क्या आप भी हैं स्ट्रेच मार्क्स से परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय

Last Updated 17 Sep 2023 11:30:23 AM IST

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली दवाइयों और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम आपके लिए लेकर आए हैं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय।


स्ट्रेच मार्क्स एक आम समस्या है, जिसे सामान्य तौर पर महिलाओं में अधिक देखा जाता है। अधिकतर गर्भावस्था (प्रेगनेंसी) के बाद महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी से गुजरना पड़ता है। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को दूर करने के लिए काफी लोग बाजार में मिलने वाली दवाइयों और क्रीम का इस्तेमाल भी करते हैं। इसके साथ ही ज्यादातर लोग घरेलू उपाय भी करते हैं। लेकिन इसके बावजूद अपने पुराने स्ट्रेच मार्क को पूरी तरह से मिटाने में नाकामयाब रहते हैं इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा अचूक उपाय लेकर आए हैं, जिससे पुराने से पुराने स्ट्रेच मार्क्स को मिटाया जा सकता है। जी हां दोस्तों,हमारे घर में आसानी से मिलने वाले नारियल तेल का उपयोग हम स्ट्रेच मार्क्स को मिटाने के लिए कर सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क क्यों व कहां होते हैं?
त्वचा पर जहां भी किसी प्रकार का खिंचाव होता है, वहां स्ट्रेच मार्क्स ( खिंचाव के निशान) पड़ जाते हैं जिन्हें फिर बाद में मिटाना मुश्किल हो जाता है। ये स्ट्रेच मार्क्स अधिक फैट वाली जगहों जैसे पेट, स्तन, बाजू, जांघे, कधों पर बनते हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज करने वाले लोगों के कंधों और पीठ पर भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स बच्चे होने के बाद महिलाओं के पेट व स्तन पर देखे जाते हैं। इसके अलावा अधिक वजन बढ़ जाने पर भी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ने लगते हैं। त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ने का कारण कुशिंग सिंड्रोम और मार्फिन सिंड्रोम (Cushing Syndrome And Marfan syndrome) होते हैं।
 

नारियल तेल से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को कैसे दूर करें
एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन)की एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि नारियल का तेल ( कोकोनट ऑयल) स्ट्रेच मार्क्स में काफी लाभकारी होता है। शोध के मुताबिक यह बताया गया है कि नारियल तेल से नियमित मसाज करने पर स्ट्रेच मार्क्स से बचा जा सकता है। कोकोनट ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम करने में मदद करता है।

नारियल तेल को अलग-अलग चीज़ों के साथ अप्लाई करें
नारियल तेल की मालिश
सामग्री - एक चम्मच नारियल तेल
उपयोग - सबसे पहले नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें, इसके बाद इस तेल से पांच मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर मालिश करें। रात भर के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दे। इस प्रक्रिया को रोजाना रात में दोहराएं।
लाभ - एक शोध के मुताबिक नारियल तेल में विटामिन ई उच्च मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा के कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। जिसके चलते नारियल तेल के नियमित इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स में कमी आ जाती है।

नारियल तेल व विटामिन ई
सामग्री - एक चम्मच नारियल तेल, एक विटामिन ई कैप्सूल
उपयोग - सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल को नारियल तेल में पूरी तरह मिला लें। फिर नारियल तेल व विटामिन ई तेल अच्छे से मिलाएं और इस तैयार मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। रात भर के लिए छोड़ दें। रोजाना यही प्रक्रिया दोहराएं।
लाभ - जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि नारियल तेल में विटामिन ई होता है, जिसकी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में विशेष भूमिका होती है। ऐसे में नारियल तेल व विटामिन ई के मिश्रण का असर स्ट्रेच मार्क्स पर अधिक तेजी से होगा।

नारियल तेल व कपूर का तेल
सामग्री - एक चम्मच नारियल तेल, दो बूंद कपूर का तेल
उपयोग - सबसे पहले आप इन दोनों तेलों को अच्छे से मिला लें। फिर इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाते हुए पांच मिनट मसाज करें। बाद में इसे धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। आप यह उपाय हफ्ते में तीन से चार बार कर सकते हैं।
लाभ - एक शोध के मुताबिक कपूर में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जोकि डेड स्किन को रिपेयर करने में फायदेमंद होते हैं। इस प्रकार नारियल तेल के साथ कपूर मिलाने पर आसानी से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का किया जा सकता है।

नारियल तेल व नीबूं का रस
सामग्री - एक चम्मच नारियल तेल, आधा चम्मच नींबू का रस
उपयोग - सबसे पहले आप  एक चम्मच नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर रख लीजिए। फिर इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। इसका उपयोग आप हफ्ते में तीन से चार बार कर सकते हैं।
लाभ - नारियल का तेल स्वयं गुणों की खान है, इसके साथ आधा चम्मच नींबू का रस जिसे स्किन के कालेपन को मिटाने में विशेष माना जाता है। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर रोजाना लगाएं। इसके जरिए भी आपके स्ट्रेच मार्क्स हल्के होने शुरू हो जाएंगे।

नारियल तेल व हल्दी
सामग्री - एक चम्मच नारियल तेल व हल्दी
उपयोग - एक चम्मच हल्दी पाउडर में एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिक्स करें। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। अच्छी तरह से लगाकर 1 घंटे तक के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप सामान्य पानी से धोकर उसपर मॉइश्चराइजर लगा लें।
लाभ - हल्दी त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होती है। हल्दी कोलेजन को विकसित करने और अन्य त्वचा सम्बन्धी रोगों में सहायता करती है। ऐसे में नारियल तेल के साथ हल्दी का पेस्ट बनाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से निशान जल्द ही हल्के पड़ने शुरू हो जाते हैं।
इसके अलावा आप नारियल तेल यानि कोकोनट ऑयल के साथ सेब का सिरका, बादाम का तेल, एलोवेरा व कैस्टर ऑयल मिलाकर भी स्ट्रेच मार्क्स पर प्रयोग कर सकते हैं।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment