National Bone and Joint Day 2023: सक्रिय जीवन है हड्डी और जोड़ों के स्वस्थ रहने का आधार

Last Updated 04 Aug 2023 09:14:18 AM IST

प्रत्येक वर्ष 4 अगस्त को मनाया जाने वाला नेशनल बोन एंड ज्वाइंट्स डे मजबूत हड्डी और जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व को याद दिलाता है।


एक अनुमान के मुताबिक भारत में, 10 करोड़ से अधिक लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटाइड गठिया जैसे मस्कुलोस्केलेटल विकारों से पीड़ित हैं, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है और उन्हें असहनीय दर्द और असुविधा का सामना करना पड़ता है।

तेजी से बदल रही जीवनशैली भी हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को बहुत अधिक प्रभावित करते हैं।  युवावस्था के दौरान अस्वास्थ्यकर खान-पान और गतिहीन जीवनशैली हड्डियों को कमजोर कर सकती है, जिससे भविष्य में उनमें फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है।  मजबूत हड्डियों और जोड़ों को बढ़ावा देने के लिए, नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर संतुलित आहार अपनाना अति महत्वपूर्ण है।

फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट डॉ. अंकुर दास कहते हैं, "अस्वास्थ्यकर खान-पान और गतिहीन जीवन शैलीयुवाओं की हड्डियों और जोड़ों को नुकसान पहुंचा रही है। कैल्शियम और विटामिन जैसी महत्वपूर्ण सामग्री वाले खाद्य पदार्थ न खाने से हमारी हड्डियाँ कमजोर होती चली जाती हैं। ऐसे में उम्र बढ़ने पर हड्डियों के आसानी से टूटने का खतरा बढ़ता चला जाता हैं।  ऑनलाइन ऑर्डर करने और चीनी और अस्वास्थ्यकर वसा वाले बहुत अधिक जंक फूड का सेवन हमारे जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न का कारण बनता है।

तेजी से भागती दौड़ती जीवनचर्या में बढ़ते ऑटोमोबाइल के उपयोग में वृद्धि भी गतिशीलता को सीमित करके और गतिहीन जीवन शैली को बढ़ावा देकर आर्थोपेडिक समस्याओं को बढ़ा रही है।  मस्कुलोस्केलेटल विकारों के जोखिम को कम करने के लिए, सभी को शारीरिक गतिविधियां करना, संतुलित आहार बनाए रखना और उचित शारीरिक मुद्रा और गति का अभ्यास करके हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।

डॉ अंकुर दास के अनुसार, "यदि हम बहुत अधिक समय बैठे रहने या सक्रिय न रहने में बिताते हैं, तो हमारी मांसपेशियां कमजोर होती चली जाती हैं और इससे हमारे जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ना शुरू हो जाता है।  यदि हमारे शरीर की वृद्धि के लिए स्वस्थ भोजन की आवश्यकता है तो हमारे शरीर को मजबूत रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है।  यदि हम अभी अपनी हड्डियों और जोड़ों का ख्याल नहीं रखते हैं, तो इससे उम्र बढ़ने पर दर्द और चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।  अपने शरीर की हड्डियों और जोड़ों को खुश और मजबूत रखने के लिए स्वस्थ भोजन खाएं, खेलें, दौड़ें और मनोरंजक शारीरिक गतिविधियों में शामिल हों।"
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment