Valentine Day 2020 : राशियों में छिपी लव लाइफ, कोई इमोशनल, कोई जुनूनी और कोई होता है रोमांटिक

Last Updated 12 Feb 2020 11:50:07 AM IST

राशियां व्यक्ति के स्वभाव, उनके गुण व दोष के बारे में सारी जानकारियां देती हैं। राशि चक्र की सहायता से पार्टनर की गहन स्तर पर गतिविधि को समझ सकते हैं, निजी संबंधो की जरूरतों को समझ सकते है।


प्रेम और काम प्रागैतिहासिक मनुष्य की कभी न हल होने वाली पहेलियां हैं। फ्रायड ने प्रेम को दमित काम वासना का बाइप्रोडक्ट बताया लेकिन प्रेम का अस्तित्व कईं बार बिना सैक्स के भी उभर कर आया है। प्रथम विचार में प्रेम और काम एकरूप लगते हैं लेकिन दोनों की परिभाषाएं इस भ्रम को दूर कर सकती हैं। वैज्ञानिकों ने व्यक्त किया है कि कामवृत्ति मनुष्य में आदिकाल से ही मिलती थी। जानवरों के समान मनुष्य भी जोड़ा बनाने के लिए अपने आवेग का अनुगमन करता था। प्रेम कब क्यों और कैसे होता है, इसे छोड़िये लेकिन वह कौन से तत्व हैं, जो प्रेम को सदा हरा भरा बनाये रखते हैं। यह व्यक्ति विशेष के अनुभव की बात है-थियोरी का इसमें कोई दखल नहीं है।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से राशियों की पहेली शायद लव लाइफ को भी खुशनुमा बना दे। राशि चक्र की हर राशि कुछ विशेष सैक्सुअल सिग्नल भेजती है तथा प्रेम और लालसा के समय विशेष ढंग से व्यवहार करती है। राशि चक्र की सहायता से पार्टनर की गहन स्तर पर गतिविधि को समझ सकते हैं, निजी संबंधो की जरूरतों को समझ सकते है। किस तरह से उस व्यक्ति को खुश/सपोर्ट कर सकते हैं। सूर्य राशि से समझ सकते हैं कि आपका साथ सारी उम्र का साथ है या कुछ समय का। आपका साथी रिलेशनशिप को अच्छा बनाने का प्रयास करेगा या सावन के अन्धे की तरह हर समय हरा हरा देखेगा। राशि के द्वारा साथी के सैक्सुअल स्टाइल, उद्देश्य, उम्मीदों, सैक्सुअल फैंटेसी, वफादारी अथवा यौनेच्छा इत्यादि का पता चलता है।

मेष  (21 मार्च - 20  अप्रैल): उन्मादी प्रेम: मेष राशि वाले उन्मादी किस्म के प्रेमी होते हैं, जो हर हाल में जीतना पसंद करते हैं। एक बार यदि वादा कर लें तो यह राशि वफादार रहती है लेकिन धैर्य के अभाव में समस्या को सुलझाने के बजाय सीरियस रिलेशनशिप की टेन्डेंसी होती है। मेष राशि प्रेम का इजहार चलते फिरते कर देती है। अप्रत्याशित उपहार की बारिश कर देती है लेकिन यह कार्य तात्कालिक होते हैं। यह इनका लांगटर्म अफेयर नहीं है। केवल अपने पर ध्यान केन्द्रित रखने वाली यह राशि पूर्ण ध्यान मांगती है। इनके साथ आपको धैर्य से काम लेना होगा। ज्यादातर यह आपके प्रति असंवेदनशील रहेगी। यह इनका स्वभाव है, इसमें कुछ नहीं कर सकते। यह ध्यान रखना जरूरी है, इनका प्रमुख वाक्य - तुम समझ गये ना कि मैं ठीक हूं। यह बहुत ज्यादा मुकाबले वाली राशि है जो अपमान बिल्कुल पसंद नहीं करती। यदि मेष राशि कभी हार भी जाये तो इसे भूलना बेहतर है।
इस राशि के साथ विवाद बहुत जल्दी होता है। यदि आप इनके साथी हैं तो क्रोध के क्षण में कही सभी बातें भूल जायें। मेष राशि सपोर्ट, प्रोत्साहन तथा एक झटके के साथ जमीनी हकीकत दिखाने वाली राशि है। इनका आदर्श जीवन साथी स्थिर राशि (वृष अथवा कन्या राशि) होनी चाहिए। वृष राशि इनका रूलिंग ग्रह शुक्र है जो मंगल के गुणों का ठीक से मुकाबला करता है। वृष राशि के लिए फालतू की चीजें नहीं होती, यह कंसव्रेटिव तथा नियम कानून वाली राशि अन्दरूनी तौर पर शोशेबाज मेष राशि को पंसद करती है। कन्या, मेष राशि से ज्यादा आर्गेनाइज्ड होती हैं यह अन्तमरुखी तथा भावना को दबाकर रखते हैं। सिंह राशि जो स्वयं रूल करने वाली राशि है-इन दोनों में केन्द्र में रहने की सदैव लड़ाई रहती है। वायु तत्व राशि मिथुन, तुला और कुंभ मेष को हवा देने में हमेशा तत्पर रहती है। कर्क, वृश्चिक तथा मीन राशि जलीय राशि होने के कारण मेष की काल्पनिक योजना पर पानी फेरने में सफल रहती है।
 

वृष (21 अप्रैल - 21 मई),  विषयासक्त: विषयी वृष राशि थोड़ा आलसी लेकिन दृढ़ निश्चयी होता है। एक बार यदि कमिटमेंट कर लें तो पूर्ण वफादार होती है तथा चाहती भी है। तलाक इन्हें बिल्कुल पसंद नही होता। यह राशि चन्द्र की सबसे ज्यादा आधिपत्य जताने वाली तथा ईष्यालु राशि होती है। यह घर की मुखिया राशि होती है। संयुक्त खाता रखती है अन्यथा समानता में विास करती है। सामाजिक राशि है लेकिन रात मे शांति पसंद है। इन्हेंआरामदेह घर चाहिए।इस राशि में कल्पनाशीलता के अभाव के साथ कुछ खास बातों के प्रति असंवेदनशील होती है। वृष राशि को गहन स्तर पर सुरक्षा की मजबूत भावना चाहिए। साथ ही आर्थिक स्तर पर भी सुरक्षा चाहिए। घर और कार इनके लिए स्टेट्स सिम्बल होते हैं। कईं बार यह रिलेशनशिप में बिना रिवार्ड के ठहरे रहते हैं- इसका प्रमुख कारण घर होता है। किसी भी चीज का यह अंत नहीं चाहते हैं यह इनके लिए पीड़ादायी होता है। यह संबंधो को बरकरार रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनके लिए तलाक का मतलब आत्मा का बंट जाना है। बाहरी दुनिया में भी यह परिचित और सुविधाजनक स्थिति में जुड़ते हैं। यह राशि बेहद जिद्दी होती है। क्रोध भयंकर होता है लेकिन धीरे धीरे आता है। लेकिन जब आता है तो सांड की तरह हो जाते हैं। किसी भी स्थिति में इन पर हंसे नहीं। पूरे राशि चक्र में इनकी याददाश्त सबसे ज्यादा होती है। भूलना/माफ करना इनके लिए असंभव होता है।
दृढ़ राशि, जो हर हालात में भावनात्मक और आर्थिक स्थिरता चाहता है-उनके लिए दूसरी वृष राशि के साथ जीवन गुजारना मुश्किल होगा। ये वफादार रहना चाहते हैं, एक से मूल्य पसंद होते हैं। इनका मैच ताउम्र ठीक होना चाहिए लेकिन समानरुचि वाली यह शादी ज्यादा उत्साहजनक नहीं होती क्योंकि इनकी चुनौती बड़ी सीमित हो जाती हैं। दोनों दृढ़ता से जमीन पर खड़े रहते हैं, इससे जीवन भले ही सुरक्षित हो लेकिन नीरसता आती है।

मिथुन (22 मई - 21 जून), वाकपटु प्रेमी:  मिथुन राशि किसी से भी किसी भी विषय पर बात कर सकती है। यह बातूनी राशि व्यंग्य और उत्तेजित करने वाली बातों से खुश रहती है। इन्हीं के माध्यम से सैक्सुअली जीत चाहते हैं। सोशल होने के साथ यह काल्पनिक मित्र बनाकर फ्लर्टिंग में लगे रहते हैं। अनेक मिथुन राशि वाले कुछ करने के बजाय सैक्स फैंटेसी में उलझे रहते हैं। इनसे ज्यादा वफादारी की उम्मीद न करें, ना ही यह अपने पार्टनर से इच्छा रखते हैं। वायु तत्व वाली इस राशि की समस्या लांगटर्म रिलेशनशिप है। यह बड़ा स्पेस चाहते हैं, बड़े अनिच्छुक भाव से शादी करते हैं तथा शीघ्र ही तलाक दे देते हैं। इन्हें सैक्सुअल मिलान के बजाय इन्हें बौद्धिक साथी की जरूरत होती है। बोर होने से इन्हें नफरत होती है। बात के बढ़ाने, विवाद तथा डिबेट यह एन्ज्वाय करते हैं। वायदा करना अथवा दृढ़ निश्चय/निर्णय इनके बस की बात नहीं है। अत: इस बात को दिल से न लगायें।

ये अच्छे श्रोता नहंी होते, भावुक बातें तथा दिनभर की बातों से खीज जाते हैं। किसी रहस्य को पेट में रखना इनके बस की बात नहीं होती है। भावनात्मक आत्मीयता की इनसे उम्मीद न रखें। मिथुन राशि से अपने भावनात्मक बोझ कम करने के बजाय अपने किसी घनिष्ट मित्र से इन विषयों पर बात करें। जैमिनी पार्टनर आश्चर्य भरे होते हैं। जब लगे कि इन्हें आप समझ गये हैं तभी इनका नया रूप सामने आ जायेंगे। इनके शरीर में अनेक व्यक्तित्व मौजूद होते हैं। कईं बार इनका मूड गहन अवसाद ग्रस्त हो जाता है, ऐसे में अच्छे से कार्य करें तो शीघ्र ही वापस अपने सही मूड में वापस आ जाते हैं। हवाई दुनिया में जाने के कारण इन्हें व्यवस्थित साथी की दरकार होती है। मंद गति वृष राशि तथा निराशावादी मकर राशि से साथ नहीं निभता लेकिन कन्या राशि की व्यवस्थित और विवेचनात्मक आदत इनके लिए अच्छी रहती है। कुंभ राशि भी मिथुन राशि की बेचैनी को समझने वाली आदर्श राशि होती है। दोनों अपनी शालीनता और आदर्शवादिता के कारण उत्तम टीम बना लेते हैं।
कर्क (22 जून - 22 जुलाई) केयरिंग लवर्स : कर्क राशि वाले साथी को देखभाल करने से बढ़िया कोई काम नहीं लगेगा। चाहे स्त्री हो या पुरूष, ये मां के समान देखभाल करते हैं। यदि एक बार यह राशि रिलेशनशिप में कमिटमेंट कर लें तो वापस मुडकर नहीं देखती। अधिकार पसंद और वफादार रहने वाली यह राशि अलगाव नापसंद करती है। फ्लर्टिंग नाममात्र को मिलेगी। यह राशि भावनात्मक स्तर पर टोटल मिलान मांगती है लेकिन इनकी वफादारी को देखते हुए इसे स्वीकार किया जा सकता है। निजी संबंधो में इस राशि को समझना चैलेंजिंग होता है। बाहर से मजबूत और आत्मविास से भरी होती है, लेकिन अन्दर से जटिल कोमल हृदय होती है। यह राशि सुरक्षा पसंद होती है। अत्यधिक मूडी और आरामदायक भाव रखती है, विशेषकर जब इनकी फीलिंग को गलत समझें या नजरअंदाज करें।

कृष्ण पक्ष/अमावस्या में अपने कर्क राशि वाले साथ का आप ज्यादा ध्यान रखें। अपने साथी को प्रेम के साथ उचित स्पेस दें। ज्यादा आासन दें। इस राशि का सबकुछ भावनात्मक और घर के कार्य से जुड़ा होता है। यह अपनी भावना का प्रदर्शन देखभाल द्वारा दर्शाते हैं। यदि आप उनका दिया खाना अस्वीकार करते हैं तो मानो अपने उन्हें ही रिजेक्ट कर दिया। यदि कर्क राशि का साथी ढीला नजर आये तो तुरन्त चन्द्र की तिथि पर ध्यान दें। ये अत्यन्त भावुक होते हैं। यदि संबंधो को स्पाइसी बनाना है तो पहली बार डेट की सरप्राईज पार्टी दें। घर में पुरानी फिल्म देखें। हास परिहास करें। इनके लिए बेस्ट साथी वृष राशि है, जो मजबूत तथा स्थिर होते हैं। यह सुरक्षित घर की इच्छा रखने वाली कर्क राशि के लिए एक बढ़िया घर बनाकर देते हैं। बैंक बैलेंस मजबूत रखते हैं। इनका दोनों का संयोग एक सुरक्षित बैकग्राउण्ड का निर्माण करता है। जिसमें बच्चों की सुरक्षित ढंग से परवरिश होती है। अहंकारी सिंह राशि के साथ भी निभ जाता है क्योंकि कर्क राशि तुरंत इनकी देखभाल करने के रोल में आ जाती है। लेकिन मकर राशि की ठंडी और भावना इन्हें रास नहीं आती है। आदर्शवादी कुंभ और सरल कन्या राशि से भी मेल हो सकता है, लेकिन कर्क राशि को भावना के स्तर पर संभालना कठिन होता है।

सिंह  (23 जुलाई - 23 अगस्त) गर्वीला प्रेमी: सेक्स और रोमांस इनके जीवन को खुश करने वाले अभिन्न हिस्से हैं। एक बार यदि रिलेशनशिप में स्वीकार कर लेते हैं फिर ताउम्र निभाते हैं। लेकिन यह बराबरी का हक कभी नहीं देते। हमेशा सेन्टर स्टेज पर रहना पसंद करते हैं। ड्रामेटिक सिंह राशि में दिखावा बहुत ज्यादा होता है तथा साथी को यह अपनी संपत्ति समझते हैं। सिंह राशि अपने साथी को उत्तम देखना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें अपना प्रतिबिंब मानते हैं। स्थिर राशि होने के कारण इनकी दिनचर्या नियमित होती है। यदि आपके संबंध खराब हो तो आपके लिए साथी बड़े घमंड से इसे स्वीकार करता है। खुद पर गर्व करना इस राशि का प्रमुख चरित्र है। इन्हें खुश रखने के लिए काफी बहलाना फुसलना पड़ता है। यह राशि कभी कमजोर नहीं दिखना चाहती। अपने मन की बात बहुत कम कहती है। विसनीयता इनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक बार यदि इनका विास खो दिया तो कभी इन्हें नहीं पा सकते हैं। सिंह राशि के होम लविंग कर्क राशि ताउम्र के साथी होते हैं अथवा सपरेटिंग और मजबूत वृष राशि के सज्जन और आदर्शवादी कुंभ राशि के साथी की  भी निभ जाती है क्योंकि यह सिंह राशि की अतिरिक्त डिमांड को संभाल लेते हैं। कन्या राशि भी इनके लिए उत्तम रहेगी लेकिन कईं बार आकषर्क वृश्चिक राशि अथवा चंचल मिथुन राशि के प्रति झुकाव विनाशकारी होता है।

तुला  (23 सितम्बर - 23 अक्टूबर) मनोहारी प्रेमी: शुक्र शासित यह राशि केवल प्रेम के लिए बनी होती है। इस राशि के साथी लम्बी शादी के बाद भी कष्ट में पड़ जाते हैं लेकिन यदि आपका साथी सोलमेट मानता है तो आपके संबंध ताउम्र निभा सकते हैं। तुला राशि के लिए फ्लर्टिंग सांस लेने के समान है। अत: आप शांत रहें तथा इनकी वापसी का इंतजार करें। नये उत्साह के साथ। तुला राशि संबंधो को हैशल फ्री बनाने के लिए बड़ी मेहनत करते हैं। यह आपकी खुशी को सबसे ऊपर रखते हैं। अत: जीवन में शांति के लिए इनके साथ विवाद में न पड़ें इनके शांत व्यवहार के पीछे आलोचक भी छिपा रहता है। यह साथी को ज्यादा बोलने का मौका नहीं देते। रोमांटिक तुला राशि ज्यादातर सभी राशि के साथ आरंभ में संबंध बना लेती हैं लेकिन वृष राशि इनके जीवन में रोमांटिक आशावादी तथा बढ़िया रहती है। धनु राशि भी इनके जीवन के उत्तम गुणों को तराशने का काम करती हैं। तुला राशि ग्लैमर्स तथा सोफिस्टकेटेड वृश्चिक राशि के प्रति भी आकषिर्त होती है लेकिन यह इसके बावजूद इनके विस्फोटक तथा अत्यधिक भावुक स्वभाव के कारण इनसे दूर भी रहती है। कर्क और मीन राशि इनसे अनेक भावनात्मक इच्छा रखती है तथा कईं बार सीनक्रियेट कर देती है जो कि शांत और हारमोनी की इच्छा वाली तुला राशि नहीं चाहती है।

वृश्चिक ( 24 अक्टूबर - 22 नवम्बर) ईष्यालु प्रेमी: यह कामुक राशि होने के बावजूद सामान्य स्तर पर इनका आवेग छुपा रहता है। इनमें रहस्यात्मक प्रवृत्ति होती है, जो आत्मीयता बनाने में बाधक होता है। यह राशि भावनात्मक स्तर पर आत्मसंतोषी होती है लेकिन तीव रूप से कामातुर होती है। राशि अपने बारे में रहस्य बनाये रखती है। यह कंट्रोलिंग डॉमिनेटिंग तथा मास्टर राशि है। वृश्चिक राशि का पार्टनर विसनीय तथा निष्ठावान होना चाहिए। जैसे कि यह अपने साथी के प्रति होते हैं। लेकिन यदि कभी रास्ता भटक जायें तो इस राशि का ईष्यालु स्वभाव सामने आ जाता है। यह राशि भूलना और माफ करना नही जानती। यदि विास टूट गया तो समझो हमेशा के लिए गया। यह बाहरी स्तर पर जीने के बजाय गहराई पर जीते हैं। यह राशि बचाव की स्थिति में भी अटैक करना पसंद करती है। बेवजह डंक मारना इनकी आदत होती है। यह राशी सीधे दिल में झांकना पसंद करती है। आपकी ताकत और कमजोरी दोनों समझती है तथा इनसे खेलने मे नहीं हिचकती। यह असंवेदनशील तथा मैनीपुलेटिव होते हैं। आपकी साथी यह राशि सपोर्टिव भी होती हैं तथा आपकी सही क्षमता पहचान के लिए प्रोत्साहन भी देती हैं।    अपने ड्रामेटिक प्रेम प्रदर्शन के कारण यह अपनी ही राशि के प्रति शीघ्र आकषिर्त होते हैं लेकिन यह व्यर्थ है, लेकिन इनकी पोलर राशि वृष ठीक रहती है। जो इनकी भावनात्मक और आर्थिक जरूरत से जुड़ी इच्छा पूरी करती है। कन्या राशि नहीं करती है।

धनु (23 नवम्बर - 21 दिसम्बर ) खतरों के खिलाड़ी : रोमांटिक धनु राशि की स्वतन्त्र आत्मा निजी संबंधो में वन टू वन कमिटमेंट से बचाती हैं। हल्का फुल्का भटकाव/फ्लर्टिंग इनके स्वभाव हैं। यदि धनु राशि संबंध तोड़ना चाहती है तो यकीन मानिये यह उठेंगे और चले जायेंगे। इन्हें अत्यधिक व्यक्तिगत स्वतन्त्रता और स्पेस चाहिए। यदि आप धनु राशि के अपने साथी को बांधना चाहते हैं तो संबंध खराब होना निश्चित है। यदि इन्हें इच्छित स्पेस दें, प्रोत्साहन दे तो अन्त तक साथ निभाते हैं। यह ध्यानपूर्वक बनाये लम्बे समय की योजना नहीं पसंद करते बल्कि कुछ कपड़े उठाये, सूटकेस में डालें तथा निकल पड़ें। ऐसी ही फ्रीडम अपने साथी को भी देते रहें। यह एक सरल राशि है जो सामान्यत: ईमानदार है। यह हर चीज स्पष्ट और पसंद करते हैं। सरल मन वाली यह राशि कभी भी कुटिलता पसंद नहीं की तथा इमोशनल गेम इसे पसंद नहीं आते। ईमानदारी से ही सम्मान पाती हैं। इस राशि से आप माफीनामे की इच्छा न करें। धनु राशि में अपनी हिम्मत से ज्यादा प्रॉमिस की आदत होती है। इन्हें ना कहना पसंद नहीं होता। इसी कारण कईं बार दूसरों को निराश कर देते हैं लेकिन यह सब अनजाने में होता है। धनु राशि के पास राशि चक्र की सभी राशि के प्रति रूझान रहता है जब तक कि यह सैटल न हो जाये। यह अपना जीवन सीधे साधे धैर्यवान तथा व्यवस्थित व्यक्ति के साथ बिताना पसंद करते है जिसकी थोड़ी बहुत डिमांड हो जो ईष्यालु और हावी होने वाला न हो। कुंभ और तुला राशि के साथ निभा सकती है, लेकिन मैनीपुलेटिंग वृश्चिक राशि तथा प्रतिकारवादी ईष्यालु वृष राशि के साथ परेशान रहते हैं।

मकर  (22 दिसम्बर - 20 जनवरी) दृढ और अनुरूप प्रेमी: यह अत्यन्त विसनीय प्रेमी होते हैं तथा दृढ़ चरित्र के होते हैं। इनके साथी इन्हें चट्टान जैसा समझते हैं। रिलेशनशिप आखिर तक चलती है छोटे मोटे अफेयर हो सकते हैं। यह ड्यूटी और जिम्मेदारी पर पूरा फोकस रखते हैं। यह एक स्थिर राशि है इनकी मन और शरीर में दोहरापन हो सकता है। कईं बार यह अपनी भावना नहीं समझ पाते। शनि शासित राशि होने के कारण यह कईं बार खुलकर सामने नहीं आते लेकिन मकर राशि की महिलाएं ज्यादा भावनात्मक स्तर पर अपनी बात साफ कह देती है। इस राशि पर मैच्योरिटी सूट करती है। एक बार यदि मकर राशि आपके कमिटमेंट कर लें तो आपके साथ सुखद समय व्यतीत करती हैं। यह राशि कंट्रोल में रहना पसंद करती है। अत: आप का रोल महत्वपूर्ण हो जाता है। परिश्रमी मकर राशि के साथी के साथ कुछ समय एकांत में व्यतीत करें। यह राशि लगातार दूसरों की तथा साथी को स्वीकृति चाहती है। अपनी मकर साथी की सफलता के लिए आपके प्रयास जरूरी हैं। इन्हें जीने की कला जानना बहुत जरूरी है। मकर राशि को एक मजबूत प्रेम करने वाला साथी चाहिए जो ना तो चिपके न ही कष्टकारी सीन क्रियेट करे। इंटंस ड्रीमी मीन राशि बहुत कम मैच करेगी। स्थिर राशि वृष और कन्या में समान आर्डर और नीट्नैस व समान गुण इनके जीवन में बैस्ट रहेंगे। हैप्पी गो लकी धनु राशि और वाइल्ड चाइल्ड मेष राशि के साथ भी संबंध निभ सकते हैं।

कुंभ ( 21 जनवरी - 18 फरवरी) आवेगहीन: कुंभ राशि अध्यधिक स्वतन्त्र तथा अबूझ राशि है। इसे समझना एक चुनौती है। यदि रिलेशनशिप में कमिटमेंट की पहली बाधा आप पूरे कर लें तब कुछ आगे की सोचें अक्सर फ्लटिर्ंग के द्वारा यह अपनी फ्रीडम शो करते हैं। इनके अन्दर ईष्र्या बिल्कुल नहीं होती तथा सभी को समान स्वतन्त्रता देते हैं। यह रिलेशनशिप और पार्टनरशिप में समान हक और स्पेस देते हैं। इस राशि में भावनाएं बहुत कम होती है लेकिन पैशन से भरपूर होती है। यह इंटीमेसी कम रखते हैं, लेकिन माइंड के स्तर पर जुड़ना पसंद करते हैं। दूसरों से दूरी रखने के संकेत यह अक्सर देते हैं। इनके पार्टनर को कुछ हटके लगना चाहिए। कुंभ राशि वाले धरती पर खुद को एलियन समझते हैं तथा घर भी सोच विचार में बहुत दूर होता है। यह गलतफहमी रखने वाली राशि है, चाहे दूसरे रखे या यह खुद के प्रति यह भाव रखे। कोई भी स्वतन्त्र सोच विचार रखने वाला व्यक्ति इनका आदर्श साथी हो सकता है। यह इमोशनल ब्लैक मेलिंग/जकड़न से घृणा करते हैं। कर्क राशि को बचना चाहिए। मीन राशि के साथ उत्तम रहेगा साथ ही जमीन हकीकत वाली मकर राशि से भी उत्तम संबंध रहता है, हालांकि यह बड़ी ही इंडीविजुएलिस्टिक राशि है जो हर राशि के साथ सैटल हो जाती है।

मीन (19 फरवरी - 20 मार्च) रोमांटिक: मीन राशि लाइलाज रोमांटिक होती है। यह हमेशा हर चीज को गुलाबी चश्मे से देखते हैं। इनकी प्रवृत्ति खुद को दूसरे व्यक्ति पर लूज करने की होती है। दूसरी तरफ ड्यूल चिन्ह वाली यह राशि बड़ी की कपटी तथा अव्यवहारिक होती है। भावना के स्तर पर जटिल तथा समझना मुश्किल होता है। यह आपके अन्दर सोलमेंट के समान समा जाती है। लेकिन अगले ही पल नयी फ्लर्टिंग की तलाश में जुट जाती है और अचानक पहले साथी से अलग हो जाती है। यह सबसे ज्यादा बेवफा राशि है लेकिन सबसे ज्यादा माफ करने वाली भी।

इस राशि का आदि अन्त कुछ नहीं होता, यह अत्यन्त दृढ़ और चेतन राशि है। यह आपके मन की बात और विचार तुरन्त समझ जाते हैं, यही आपसे भी उम्मीद करते हैं, लेकिन यदि आप इस स्तर पर इंट्यूटिव नहीं है तो समस्या हो जाती है। यह मानसिक कम्यूनिकेशन पसंद करते हैं लेकिन आपसी बातचीत नजरअंदाज करते हैं। रिलेशनशिप में आपकी गहराई से केयर करते हैं यदि आप इसे समझ लें तो असुरक्षा की भावना से मुक्त हो सकते हैं। अत्यधिक संवेदनशील इन राशि को दुनिया बड़ी कठोर लगती है जिससे भागने का कोई रास्ता नहीं होता। इसी कारण यह कल्पना की दुनिया में खोये रहते हैं। ईमेल एडिक्ट हो जाते हैं। वायुतत्व कुंभ राशि के साथ यह रोमांटिकी जुड़ जाते हैं। संगठन बनाने की कुंभ की क्षमता कल्पनाशील मीन राशि को रास जा जाती है। परिणामस्वरूप एक सुंदर घर और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है। दो मीन राशि कुछ खास नहीं कर पाती है। जलीय राशि कर्क के साथ भावना के ज्वार ज्यादा उठते हैं। स्थिर कन्या राशि के साथ यह खुश रहते हैं। कुछ स्थिति में लॉर्डली सिंह राशि की छाया में भी यह सुरक्षित रहते है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
पूनम वेदी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment