गूगल आज मना रहा अपना 21वां जन्मदिन, बनाया ये खास डूडल

Last Updated 27 Sep 2019 11:26:54 AM IST

सर्च इंजन गूगल आज अपना 21वां जन्म दिन मना रहा है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर अपनी 20 साल के सफर दिखाया है।


गूगल ने डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया है। धुंधले से बने एक फोटोग्राफ के इस कैरिकेचर में उस दौर के एक कम्प्यूटर के अलावा माउस और प्रिंट्रर को भी दर्शाया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका कैलीफोर्निया स्थित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के पीएचडी के दो छात्रों लैरी पेज तथा सग्रेई ब्रिन 1996 में शोध परियोजनाओं के तहत इसकी शुरुआत की थी और चार सितंबर 1998 में इसे एक निजी कंपनी के तौर पर शुरू किया गया। गूगन ने 2005 से अपना जन्मदिन आठ सितंबर, 26 सितंबर और अब 27 सितंबर को मनाना शुरू किया है।

इसकी शुरूआत करने वाले पेज और ब्रिन ने लिखा, ‘‘इस सर्च इंजन का नाम गूगल इसलिए रखा गया क्योंकि गूगल की स्पेलिंग 10100 के करीब है। ये स्पेलिंग और संख्या लार्ज स्केल सर्च इंजन के उद्देश्य को पूरा करती है। ’’

उल्लेखनीय है कि गूगल मौजूदा समय में 100 भाषाओं में ऑपरेट कर रहा है। अक्टूबर 2016 तक गूगल के 40 देशों में 70 ऑफिस थे। यह एप्पल, अमेजन, फेसबुक के साथ ये चार बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार है।
 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment