चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बना जापान

Last Updated 20 Jan 2024 08:06:48 AM IST

जापान चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के जापानी अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सतह पर उतरा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


जापानी अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सतह पर उतरा।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, यह अब भी निर्धारित करने की कोशिश की जा रही है अंतरिक्ष यान ने सटीक लैंडिंग की या नहीं।

उन्होंने बताया कि मानव रहित अंतरिक्ष यान के लैंडिंग के बारे में स्पष्ट विश्लेषण में कुछ और समय लग सकता है।  

इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एंड एस्ट्रोनॉटिकल साइंस के प्रमुख हितोशी कुनिनका ने बताया कि उनका मानना है कि रोवर्स लॉन्च किए गए थे और डेटा पृथ्वी पर भेजा जा रहा था लेकिन लैंडर के सौर ऊर्जा पैनलों में समस्या हो सकती है, और ऐसा प्रतीत होता है कि वह फिलहाल केवल बैटरी पर काम कर रहा है।

 कुनिनका ने कहा कि उनका मानना है कि उन्होंने कम से कम "न्यूनतम" सफलता हासिल कर ली है।

 चंद्रमा की जांच के लिए स्मार्ट लैंडर या एसएलआईएम, स्थानीय समय के अनुसार रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरा।

 जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार तड़के कहा कि उसका अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर है, लेकिन अब भी “उसकी स्थिति की जांच” की जा रही है।

 अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद जापान यह उपलब्धि हासिल करने वाला पांचवां देश बन गया है।

एपी
तोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment