Japen Earthquake Update : जापान में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 8

Last Updated 02 Jan 2024 08:41:22 AM IST

मध्य जापान और आसपास के क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के बाद इशिकावा प्रान्त में कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मीडिया ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी।


जापान में आए शक्तिशाली भूकंप

भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव को समय के खिलाफ लड़ाई बताते हुए, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि सरकार ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में कई आत्मरक्षा बलों को भेज दिया है। सहायता प्रदान करना जारी रहेगा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप पर उथली गहराई पर कई शक्तिशाली भूकंप आए, जिनमें से प्रमुख की प्रारंभिक तीव्रता 7.6 थी।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है।

सोमवार से जापान में 155 भूकंप आ चुके हैं।

आईएएनएस
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment