रेडमंड राजा : अमेरिका रंगा हिंदुत्व के रंग में, 20 हजार भारतीय-अमेरिकियों ने मनाया गणेशोत्सव
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों ने विश्व की सर्वश्रेष्ठ सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के हेड क्वार्टर रेडमंड में गणेशोत्सव मनाया गया। गणेश उत्सव में 20,000 लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
![]() रेडमंड राजा : अमेरिका रंगा हिंदुत्व के रंग में, 20 हजार भारतीय-अमेरिकियों ने मनाया गणेशोत्सव |
भगवान गणेश की मूर्ति को भक्तों ने ‘रेडमंड राजा’ नाम दिया।
बता दें कि इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 20,000 भारतीय-अमेरिकी लोग शामिल हुए। इस मूर्ति को रेडमंड के पार्क के बीचों-बीच एक भव्य मंच पर स्थापित किया गया।
मच को बहुत ही सुंदर तरीके सजाया गया था, इस मंच साज-सज्जा किसी भारतीय महल की याद दिलाती है।
50 से अधिक कलाकारों ने ढोल-ताशा बजाकर गणपति की पूजा-अर्चना की
स्थानीय संगीतकारों के समूह ‘बीट्स ऑफ रेडमंड’ के 150 से अधिक कलाकारों ने ढोल-ताशा बजाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
जानकारी के लिए बता दें कि ‘बीट्स ऑफ रेडमंड’ 2019 से सिएटल के इस उपनगर में वार्षिक उत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस समूह की स्थापना दीपाली साने और आनंद यशवंत साने से की गई थी।
मुंबई में बनाई गई थी गणेश जी यह मूर्ति
कुशल कारीगर सुशांत ने भगवान गणेश की इस मूर्ति को भारत के मुंबई में बनाया था और वहां से इसे रेडमंड लाया गया।
12,000 से अधिक लड्डू और 1,000 फलों का प्रसाद वितरित किया
गणेश जी की मूर्ति को 40 फुट के भव्य मंच पर स्थापित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने 12,000 से अधिक लड्डू और 1,000 फल प्रसाद के रूप में वितरित किए।
कई स्थानीय नेताओं ने भी इस उत्सव भाग लिया।
भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने में सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत के. श्रीकर रेड्डी ने इस त्योहार के महत्व को रेखांकित किया।
के. श्रीकर रेड्डी ने यह ‘‘यादगार’’ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ‘बीट्स ऑफ रेडमंड’ की जमकर सराहना की।
रेड्डी ने सिएटल महानगरीय क्षेत्र में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाने की भी घोषणा की है।
| Tweet![]() |