दुनिया में बजा मोदी का डंका, 'मन की बात' की 100वीं कड़ी का UN मुख्यालय में प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के रेडियो कार्यक्रम (Radio Programme) ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) की 100वीं कड़ी का सजीव प्रसारण (Live telecast) यहां स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN Headquarter) में स्थानीय समयानुसार शनिवार देर रात किया गया।
![]() 100वीं कड़ी का यूएन मुख्यालय में प्रसारण |
संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि व राजदूत रुचिरा कम्बोज (Ruchira Kamboj) ने ट्वीट किया, अभी शुरू हुआ।
'मन की बात' न्यूयॉर्क (New York) स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ट्रस्टशिप काउंसिल में प्रसारित हो रहा। मोदी (Modi) के मासिक रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण न्यूयॉर्क के स्थानीय समयानुसार शनिवार रात डेढ बजे शुरू हुआ।
प्रसारण से पहले शनिवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए।
A singular connect!
— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) April 30, 2023
Special moments from the Trusteeship Council at UN Headquarters , New York, where #MannKiAtBaat100 went LIVE, leaving all inspired and motivated. pic.twitter.com/C64Vxlr8tS
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ (Trusteeship Council Chamber) में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण (Modi Un Live telecast) किया जाएगा।
भारतीय मिशन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व घटना होगी।
| Tweet![]() |