रूस : कैफे में आग लगने से 13 की मौत

Last Updated 06 Nov 2022 09:44:42 AM IST

रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में आग लगने से शनिवार को 13 लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य झुलस गए।


रूस : कैफे में आग लगने से 13 की मौत

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कैफे में सुबह के समय एक विवाद के दौरान किसी ने फ्लेयर गन का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आग लग गई।

बचावकर्ताओं ने 250 लोगों को बाहर निकाला। कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सग्रेई स्तिनिकोव ने कहा कि घटना में मामूली रूप से झुलसे लोगों का उपचार चल रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गयी।

उन्होंने कहा कि मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी गयी है और पुलिस फ्लेयर गन (ऐसी पिस्तौल जिससे आग निकलती है) का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

कोस्त्रोमा उत्तरी मॉस्को से करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है और यह 2,70,000 लोगों की आबादी वाला शहर है।

एपी
मास्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment