यूएस पिट्सबर्ग में गोलीबारी, छह घायल

Last Updated 29 Oct 2022 08:59:16 AM IST

अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में एक चर्च के बाहर हुई गोली बारी में छह लोगों घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर की है।


यूएस पिट्सबर्ग में गोलीबारी, छह घायल

पुलिस ने कहा कि सभी शव यात्रा पर जा रहे थे। गोलीबारी में एक पीड़ित की हालत गंभीर है, जबकि अन्य को कम गंभीर चोटें आई हैं।

पिट्सबर्ग पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट ने ट्वीट किया कि "ब्राइटन रोड के 3700 ब्लॉक के क्षेत्र में कई गोलियां चलाई गईं।"

संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

गन वायलेंस आर्काइव के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक पूरे अमेरिका में गोलीबारी से 36,600 से अधिक मौतें हुई हैं।

आईएएनएस
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment