अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हमलावर हिरासत में
Last Updated 29 Oct 2022 09:53:12 AM IST
अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पर एक व्यक्ति ने बुरी तरह हमला कर दिया और कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में उनके घर में घुस गया।
![]() अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी |
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई।
नैन्सी पेलोसी के सहयोगी ड्रू हैमिल ने एक बयान में कहा, हमलावर हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है।
स्पीकर के पति पॉल पेलोसी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के वक्त नैन्सी पेलोसी सैन फ्रांसिस्को में नहीं थीं।
| Tweet![]() |