यूएन डे पर तिरंगे के साथ फहरेगा संयुक्त राष्ट्र का झंडा

Last Updated 20 Oct 2022 12:29:09 PM IST

24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस है। इस दिन देश की सभी महत्वपूर्ण इमारतों के ऊपर तिरंगे के साथ संयुक्त राष्ट्र का ध्वज भी फहराया जाएगा।


यूएन डे पर तिरंगे के साथ फहरेगा संयुक्त राष्ट्र का झंडा

हालांकि राज भवनों/राज निवास (राष्ट्रपति भवन), संसद भवन, विधान सभाओं और विधान परिषदों, सुप्रीम कोर्ट व उच्च न्यायालयों की इमारतों को इससे अलग रखा गया है।

गृह मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी केंद्रीय विभाग तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को दिए निर्देश में गृह मंत्रालय ने कहा है कि हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र का ध्वज उन सभी भवनों पर तिरंगे के साथ फहराया जाएगा, जिन इमारतों पर नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है।



गृह मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की वर्षगांठ मनाने के सम्मान के रूप में सरकारी भवनों पर उसका झंडा लगाया जा रहा है। सरकारी भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज के दाहिने या बाईं ओर फहराया जाएगा।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment