अमेरिका के वित्त पोषित लैब्स रूस के आसपास बना रहे जैव-हथियार : क्रेमलिन

Last Updated 03 Apr 2022 07:20:35 PM IST

मास्को के पास जानकारी है कि रूस के आसपास कई जैविक प्रयोगशालाएं मिली हैं, जो जैव-हथियार विकसित करने में लगी हुई हैं। ये जानकारी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दी


क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव

पेसकोव ने शनिवार को बेलारूस-24 टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, पेंटागन के वित्त पोषित एक कार्यक्रम के ढांचे में रूस और बेलारूस के आसपास बायोलैब का एक पूरा नेटवर्क बनाया गया है, जो न केवल बेहद खतरनाक रोगजनकों, रोगाणुओं, वायरस से निपटता है, बल्कि नए तरह के जैविक हथियारों का आविष्कार करने के लिए प्रोजक्ट पर भी काम करता है।

उन्होंने कहा, "अमेरिकी अब जैविक प्रयोगशालाओं के मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तथ्य कुछ और ही बयान कर रहे हैं। यह मुद्दा रूस और कई अन्य देशों से संबंधित है।"

यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के दौरान, अमेरिका की खतरनाक जैविक गतिविधियों का खुलासा किया गया था। स्टेट ड्यूमा या रूस की संसद के निचले सदन के उपाध्यक्ष इरीना यारोवाया ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के सांसदों ने यूक्रेन में अमेरिका के नियंत्रित जैविक प्रयोगशालाओं की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया है।

आईएएनएस
मास्को


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment