नार्थ कोरिया ने अब तक की सबसे लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

Last Updated 25 Mar 2022 02:01:10 AM IST

उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को अब तक की अपनी संभवत: सबसे बड़ी अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का समुद्र की ओर परीक्षण किया। यह जानकारी इसके पड़ोसी देशों ने दी।


उ. कोरिया ने सबसे लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

अमेरिका और अन्य प्रतिद्वंद्वी देशों को लक्षित अपने दबाव अभियान को उत्तर कोरिया ने इस परीक्षण के जरिये और बढ़ा दिया है। उत्तर कोरिया चाहता है कि विरोधी देश उसे परमाणु शक्ति से लैस राष्ट्र के रूप में स्वीकार करते हुए उस पर लगे भारी प्रतिबंधों को हटा लें।

दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टॉफ और रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग के पास स्थित सुनान क्षेत्र से अपनी अंतर-महाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण किया, जिसने 6,200 किलोमीटर की ऊंचाई पर 1,080 किलोमीटर की दूरी तय की। इससे स्पष्ट होता है कि मिसाइल का परीक्षण सामान्य से अधिक कोण पर किया गया ताकि यह जापानी क्षेत्र में नहीं पहुंच सके। जापान के उप रक्षामंत्री माकोतो ओनिकी ने भी इस तरह का ब्योरा देते हुए सुझाया कि यह नए तरह की अंतर-महाद्वीपीय मिसाइल है।

अमेरिका और अन्य प्रतिद्वंद्वी देशों पर बढ़ा दबाव

यह परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरियाई सेना के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया लंबी दूरी की अंतर-महाद्वीपीय मिसाइल के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। उत्तर कोरिया ने इस मिसाइल का अनावरण 2020 में किया था।

जापान की समुद्री सीमा में गिरी

जापान ने कहा, यह अक्षम्य लापरवाही : जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने बेल्जियम पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, मिसाइल संभवत: होकैडो द्वीप से सटे जापानी जल क्षेत्र के पास गिरी। किशिदा ने कहा, यह अक्षम्य लापरवाही है। इसकी हम र्भत्सना करते हैं। टोक्यो के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मत्सुनो ने कहा, मिसाइल ने 71 मिनट तक उड़ान भरी। जापान मिसाइल का मलबा तलाश रहा है, ताकि उसमें इस्तेमाल की गई तकनीक का पता लगाया जा सके।
द. कोरिया ने आपात बैठक बुलाई : दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन ने एक आपातकालीन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम-जोंग उन की आलोचना की। आईसीबीएम परीक्षणों पर लगे प्रतिबंध को तोड़ना क्षेत्र और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक ‘गंभीर खतरा’ है। राष्ट्रपति के कार्यालय ने यह जानकारी दी। यह इस साल उत्तर कोरिया का 12वां परीक्षण था। गत रविवार को उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध गोले दागे थे।

 

एपी
सोल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment