संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियों गुटेरेस ने जनरल रावत के निधन पर गहरा दुख जताया

Last Updated 09 Dec 2021 11:10:41 AM IST

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत के रक्षा सेवा प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के एक अनुभवी जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा व्यक्त किया है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियों गुटेरेस (फाइल फोटो)

दुजारिक ने बुधवार को कहा, "उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की सेवा की और हम उनके काम की सराहना सरहाना करते हैं।"

उन्होंने कहा, "गुटेरेस ने परिवारों और मृतकों के प्रति और भारत की जनता और सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।"

रावत कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में शांति स्थापना अभियान में 2008-2009 के दौरान संयुक्त राष्ट्र संगठन मिशन में किवु ब्रिगेड कमांडर थे, तब उनके पास लेफ्टिनेंट जनरल का पद था।

भारतीय वायुसेना और अन्य अधिकारियों ने कहा कि जनरल रावत और उनके दल को ले जा रहा हेलीकॉप्टर संभवत: धुंध वाली मौसमी परिस्थितियों में दुर्घटना का शिकार हुआ। इस दुर्घटना में डीएसएससी के डायरेक्टिंग स्टाफ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एससी घायल हैं और फिलहाल सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में उनका उपचार चल रहा है।

वायुसेना ने कहा कि एमआई-17वीएच हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और इस हादसे के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी।

आईएएनएस
संयुक्त राष्ट्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment