मोरक्को में रमजान के दौरान नाइट कर्फ्यू का ऐलान
Last Updated 08 Apr 2021 03:38:13 PM IST
मोरक्को में कोरोनावायरस महामारी के प्रसार पर नकेल कसने के लिए मुसलमानों के पावन रमजान के महीने में नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान किया गया है।
![]() मोरक्को में रमजान के दौरान नाइट कर्फ्यू का ऐलान |
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि रमजान के पहले ही दिन से देशभर में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा, जो रात के 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक लागू होगा।
बयान के मुताबिक, इस दौरान रात के आठ बजे से सभी व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी और ऐसा वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के मद्देनजर किया जा रहा है।
इसमें आगे कहा गया, वैज्ञानिक और तकनीकि समिति की सिफारिश के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है।
मोरक्को में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 499,025 है, जबकि 8,865 मरीज इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक 485,708 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।
| Tweet![]() |