लोकतंत्र कई बार उलझावपूर्ण हो जाता है, थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत : बाइडेन

Last Updated 06 Nov 2020 10:36:44 AM IST

अमेरिका चुनाव के नतीजों में आने में लग रहे समय पर राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि लोकतंत्र कई बार उलझावपूर्ण हो जाता है और धैर्य रखने की जरूरत होती है।


...थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत : बाइडेन

बाइडेन ने अमेरिकियों से मतों की गिनती पूरी होने तक शांत रहने और धैर्यपूर्वक इंतजार करने की अपील की।       

व्हाइट हाउस पहुंचने के 270 वोट के जादूई आंकड़े से बाइडेन केवल छह ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ दूर हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिले हैं।      

डेलावेयर में एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडेन ने गुरूवार को कहा, ‘‘अमेरिका में, वोट एक पवित्र चीज़ है। इसके जरिए ही देश के लोग अपनी इच्छाएं जाहिर करते हैं। किसी और चीज से नहीं, मतदाताओं की इच्छा से ही अमेरिका का राष्ट्रपति चुना जाता है। इसलिए हर एक मत की गिनती होनी चाहिए और यही किया जा रहा है।’’      

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र कई बार उलझावपूर्ण हो जाता है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। 240 साल से अधिक समय से इस धैर्य को एक ऐसी शासन पण्राली से सम्मानित किया जा रहा है, जिससे दुनिया ईष्र्या करती है। अभी चीजें जैसी हैं, हम ऐसा ही अच्छा महसूस करते रहेंगे।’’ साथ ही बाइडेन ने मतगणना पूरी होने पर अपनी जीत का विास व्यक्त किया।      

बाइडेन के साथ उप राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस भी मौजूद थीं।
 

भाषा
वाशिंगटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment