आर्मेनिया के खिलाफ शत्रुता को लेकर अमेरिका में विरोध प्रदर्शन

Last Updated 13 Oct 2020 04:28:44 AM IST

अलगाववादियों के क्षेत्र नागोनरे-कारबाख में आर्मीनिया के खिलाफ शत्रुता में अजरबैजान और तुर्की की भूमिका को लेकर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हजारों की तादाद में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।


अजरबैजान की गोलीबारी में ध्वस्त हुई एक आर्मेनियाई बस्ती का दृश्य।

अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच शनिवार को रूस की मदद से संघर्ष विराम प्रभावी हुआ था, लेकिन दोनों देश एक-दूसरे पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं, जिसके बाद रविवार को लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस संघर्ष विराम का मकसद विवाद सुलझाने के लिये बातचीत के रास्ते तलाशना है।

प्रदर्शनकारी रविवार दोपहर कैलिफोर्निया के सबसे बड़े शहर लॉस एंजिल्स में स्थित तुर्की के वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा हुए। इस दौरान उन्होंने आर्मेनिया के झंडे लहराते हुए नारेबाजी की। इससे पहले प्रदर्शनकारी सड़कों पर जमा हुए और विरोध प्रकट किया। अमेरिका में साउथ कैरोलाइना में आर्मीनिया की सबसे अधिक आबादी रहती है।

नागोनरे-कारबाख क्षेत्र को लेकर अजरबैजान और आर्मेनिया बलों के बीच 27 सितम्बर को संघर्ष शुरू हुआ था, जिसमें सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। यह क्षेत्र अजरबैजान के क्षेत्र में आता है, लेकिन इस पर आर्मेनिया समर्थित आर्मेनिया जातीय समूहों का नियंत्रण है। आर्मेनिया इसे आर्तसाख कहता है। तुर्की अजरबैजान का समर्थन करता है और उसके राष्ट्रपति रजब तैयब एदरेगन ने हाल ही में कहा था कि अजरबैजान के लोग अपनी भूमि पर वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

एपी
लॉस एंजिल्स


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment