कोविड-19 का महिलाओं के जीवन पर पड़ा प्रतिकूल प्रभाव : गुटेरेस

Last Updated 10 Apr 2020 09:25:22 AM IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि दुनिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के लगातार बढ़ते हुए संक्रमण का महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जिसके कारण उनके प्रति मौजूद सामाजिक असमानता काफी बढ़ी है।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (फाइल फोटो)

गुटेरेस ने गुरुवार को इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र की नीति की जानकारी देते हुए यह बात कही।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कोविड-19 के प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस महामारी के कारण महिलाओं के स्वास्थ्य से लेकर उनकी आर्थिक स्थिति और सामाजिक सुरक्षा पर काफी बुरा असर पड़ा है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा भी काफी बढ़ गयी है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जुटी हुई महिलाओं और उनसे जुड़े संगठनों की भूमिका के महत्व को समझना होगा। महिलाओं के भविष्य को केन्द्र में रखकर सामाजिक एवं आर्थिक नीतियां बनाई जानी चाहिए जिसका परिणाम बेहतर होगा और सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

वार्ता
संयुक्त राष्ट्र (शिन्हुआ)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment