हैरी और मेगन ने खुद को राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से अलग किया

Last Updated 09 Jan 2020 10:36:13 AM IST

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने बुधवार को ब्रिटिश राजशाही को चौंकाते हुए खुद को राज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से अलग कर लिया।


प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन(फाइल फोटो)

 हैरी ने इस बारे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से कोई कथित रूप से चर्चा नहीं की। 

इस चौंकाने वाली घोषणा में दम्पति ने कहा कि वह अब अपना समय उत्तर अमेरिका में व्यतीत करेंगे और प्रेस के साथ लंबे समय से स्थापित संबंधों को भी वे समाप्त कर रहे हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ और पिता प्रिंस चार्ल्स को बताए बिना यह बयान जारी किया।

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘हम शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से हट कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और इस दौरान महारानी को हमारा पूरा सहयोग मिलता रहेगा ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अब ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका में अपना समय बिताने की योजना बनाई है।’’ 

बकिंघम पैलेस ने करीब एक घंटे 40 मिनट बाद दूसरे बयान में कहा कि हैरी और मेगन के साथ चर्चा प्रथम चरण में है।  उसने कहा, ‘‘ हम अलग रुख अपनाने की उनकी इच्छा समझते हैं लेकिन यह पेचीदा मसला है जिसे सुलझाने में समय लगेगा।’’      
     
 

 

एएफपी
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment